सुलतानपुर , अप्रैल 05 -- उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र में रविवार को 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मरियारी कला निवासी हर्ष बहादुर सिंह उर्फ बबलू (48) फतेहपुर बाजार जा रहे थे। रास्ते में बाबा बलदेव दास मंदिर के पास विद्युत पोल से टूटा हुआ हाईटेंशन तार नीचे लटका था, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने मामले में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, जर्जर विद्युत तारों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित