सुलतानपुर , मार्च 29 -- उत्तर प्रदेश की सुलतानपुर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर माता प्रसाद पांडेय की हत्या मामले में मुख्य शूटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आज यहां बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र शर्मा और प्रवीण कुमार सिंह उर्फ राहुल सिंह के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि प्रवीण कुमार सिंह उर्फ राहुल सिंह इस सनसनीखेज हत्याकांड का मास्टरमाइंड है, जिसने पूरी साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और पल्सर बाइक बरामद की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित