सुलतानपुर , मई 03 -- उत्तर-प्रदेश के सुलतानपुर जिले के दो थाना क्षेत्रों में एक नाबालिग सहित अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अपने स्तर से भी पूछताछ में लगी है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि जिले के थाना जयसिंहपुर के ग्राम उगई का पुरवा में एक नाबालिग बच्चा सुमित (15) ने घर के बगल एक पेड़ में कपड़े से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित