सुलतानपुर , मार्च 8 -- उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के थाना कूरेभार में एक महिला ने नहर के किनारे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं।
बल्दीराय क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि रविवार को सुबह कूरेभार थाने को सूचना प्राप्त हुई कि मुंजेश नगर चौराहे के पास नहर किनारे एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि एक महिला अपनी ही साड़ी से फंदा लगाकर लटकी हुई है, जिसका आधा शरीर नहर के पानी के नीचे तथा आधा शरीर उसके ऊपर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित