सुलतानपुर , मार्च 18 -- उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की पुलिस ने नकबजनी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए सोने और चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं।

सुलतानपुर जिले की पुलिस अधीक्षक निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के नेतृत्व में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो सगे भाई रामतीरथ निषाद और दयाराम निवासी ग्राम भौरियार, थाना चाँदा शामिल हैं। इसे के अलावा, चोरी का सामान खरीदने वाले राहुल सोनी निवासी अमरुपुर, थाना चाँदा को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने रामतीरथ के पास से एक सफेद धातु की पायल और एक मटर माला (पीली धातु के लॉकेट के साथ) बरामद की। दयाराम के पास से एक जोड़ी पायजेब और दो जोड़ी सफेद धातु की पायल मिलीं। राहुल सोनी के पास से एक सफेद धातु की करधन बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार आरोपी रामतीरथ निषाद पर पहले से 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि दयाराम निषाद पर 5 मामले पंजीकृत हैं। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित