सुलतानपुर , दिसंबर 27 -- उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत दरियापुर इलाके में शनिवार अज्ञात कारणों से एक चाय और पान की दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे दुकान की छत उड़ गई और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित