सुलतानपुर , फरवरी 07 -- उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में शनिवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लिंक रोड पर कालीगंज अंडरपास के पास सामने से आ रही एक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बिरसिंहपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अमित कुमार (22) निवासी देवपरापार, थाना जयसिंहपुर और रघुवीर (20) निवासी इटकौली, थाना गोसाईगंज के रूप में हुई है। दोनों शहर में मजदूरी करते थे और अपनी मोटरसाइकिल से दोस्तपुर से अपने घर लौट रहे थे। अमित मामा और रघुवीर उसका भांजा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित