सुलतानपुर , मार्च 21 -- उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में बल्दीराय थाना पुलिस ने आत्महत्या के एक मामले में नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 18 मार्च को थाना क्षेत्र के ग्राम सूबेदार का पुरवा मजरा विशवा निवासी राहुल यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी ने मौके का मुआयना कर शव का पंचायतनामा भरवाते हुए पोस्टमार्टम कराया। मृतक पक्ष की तहरीर पर 19 मार्च को तीन व्यक्तियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर प्रारंभ में दर्ज धारा 103(1) बीएनएस को संशोधित कर धारा 108 बीएनएस के तहत मामला तरमीम किया गया।

पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोनू पाण्डेय उर्फ अमित पाण्डेय (30), अमित मिश्रा (26) तथा लाले उर्फ सरजू विश्वकर्मा (26) को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान किया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड पर लेकर जिला कारागार सुलतानपुर भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित