दंतेवाड़ा , दिसंबर 17 -- छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पील्लूर में सुरक्षाबलों ने एक प्रेशर आईईडी बरामद कर उसे सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया, जिससे जवानों और स्थानीय ग्रामीणों की जान को होने वाले संभावित खतरे को टाल दिया गया।

जिले के एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 17 दिसंबर को केरिपु 214 वाहिनी कैंप पील्लूर की टीम जब नियमित अभियान पर निकली थी, उसी दौरान पील्लूर-मरवाड़ा मार्ग से लगभग 300 मीटर अंदर कच्चे रास्ते पर उन्हें संदिग्ध गतिविधि नजर आई। सुरक्षाबलों ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए इलाके की सघन तलाशी ली, जिसके परिणामस्वरूप जमीन में छिपाकर लगाया गया प्रेशर आईईडी बरामद हुआ। जांच में यह बात सामने आई कि माओवादियों ने इस विस्फोटक को बीयर की बोतल में प्रेशर मैकेनिज्म के साथ लगाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित