भरतपुर , फरवरी 21 -- राजस्थान में भरतपुर के बयाना सदर थाना क्षेत्र में अपने शनिवार को गांव से सुबह 10वीं बोर्ड परीक्षा देने निकले 15 वर्षीय एक छात्र के सड़क किनारे एक खेत में बेहोशी की हालत में मिला।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि छात्र की गम्भीर हालत को देखते उसे झील का बाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया जहां से उसे भरतपुर के जिला आरबीएम अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि छात्र सुबह परीक्षा देने के लिए घर से निकला था, लेकिन परीक्षा केंद्र नहीं पहुंचा। स्कूल से सूचना मिलने पर उसकी गांव में तलाश के साथ पुलिस को भी सूचना दी गई। खोजबीन के दौरान अपराह्न छात्र खेत में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस छात्र के होश में आने का इंतजार कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित