नयी दिल्ली , अप्रैल 06 -- उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर आवारा पशुओं को नियंत्रित करने की एक याचिका पर केंद्र, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी किए हैं।
न्यायालय ने देश के राजमार्गों पर आवारा पशुओं के प्रबंधन से जुडे़ विषयों में संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की मांग वाली एक याचिका पर जवाब मांगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित