नयी दिल्ली , मार्च 17 -- उच्चतम न्यायालय ने को गुरु गोबिंद जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर पेश याचिका खारिज कर दी।
न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी कि भारत 'छुट्टियों की पवित्र भूमि' है और 'हमें इसमें और इजाफा नहीं करना चाहिए'।
यह रिट याचिका 2020 में ऑल इंडिया शिरोमणि सिंह सभा की ओर से दायर की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित