सुपौल, फरवरी 14 -- बिहार में सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज अंचल के राजस्व कर्मचारी राज रौशन कुमार को जिलाधिकारी ने कर्तव्यहीनता के आरोप में शनिवार को निलंबित कर दिया है।

जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने बताया कि निलंबित राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध त्रिवेणीगंज के उपसमाहर्ता भूमिसुधार (डीसीएलआर) की जांच रिपोर्ट के आधार पर कर्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि निलंबित राजस्व कर्मचारी के उपर पंजी - 2 छेड़छाड़ का आरोप लगा है ।

श्री कुमार ने बताया कि निलंबित कर्मचारी को जीवन निर्वाह भत्ता सरकारी नियमानुसार दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित