सुपौल , फरवरी 23 -- बिहार में सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र में तड़के लगी भीषण आग में एक बच्ची समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन घर जलकर राख हो गये।

घटना नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 (बलबा पुनर्निवास) की है, जहां एक घर से उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते पास के दो अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल पहुंची, लेकिन तब तक घरों में रखा सारा सामान जल चुका था। मलबे की तलाशी में नीलम देवी और उनकी बेटी अंजलि (4) के शव बरामद किये गये हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नीलम देवी सहरसा जिले के बिहरा थाना अंतर्गत विशनपुर गांव की रहने वाली थीं और बच्ची के साथ मायके आई हुई थीं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित