सुपौल , फरवरी 14 -- बिहार के सुपौल जिले में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने भारत- नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र स्थित भीमनगर चेक पोस्ट पर वन्यजीव अवयव (एक हिरन का सींग) को जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
एसएसबी के 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा चौकी भीमनगर क्षेत्र से वन्यजीव अवयव की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर चेक पोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी लेने पर उसके थैले से हिरन का सींग बरामद हुआ। आरोपी ने अपनी पहचान सुरेश कुमार देव, ग्राम भवानीपुर, जिला सुपौल के रूप में बताई और स्वीकार किया कि वह उक्त सींग नेपाल ले जा रहा था।
वन्यजीव अवयवों का संग्रहण, परिवहन या व्यापार वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी और बरामद अवयव को वन क्षेत्राधिकारी, वीरपुर (सुपौल) को सुपुर्द कर दिया गया है।
इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक मोहन लाल सहित अन्य कार्मिकों की सक्रिय भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित