सुपौल , दिसंबर 19 -- बिहार में सुपौल जिले के राजेश्वरी थानान्तर्गत गुरुवार की देर रात अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति की हत्या धारदार हथियार से कर दी।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने शुक्रवार को बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि अज्ञात लोगों ने किशुनगंज गांव के वार्ड संख्या- 13 में अरविंद साह नाम के एक व्यक्ति की हत्या धारदार हथियार से कर दी है। इस सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिये श्वान दस्ते की मदद ली जा रही है और वैज्ञानिक अनुसंधान द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया में हत्या का कारण आपसी विवाद है और शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित