सुपौल, दिसंबर 22 -- बिहार में सुपौल जिले के पिपरा थाने के कौशलीपटटी गांव में सोमवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि कौशलीपटटी गांव के समीप से गुजरने बाली नहर के किनारे एक अज्ञात शव को देख गांव के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी । इस बात की जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है ।

पुलिस ने कहा कि करीब 30 वर्षीय अज्ञात शव को स्थानीय लोगों ने पहचाने से इंकार कर दिया है । पुलिस शव की पहचान तथा अन्य जानकारी के लिए अनुसंधान में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित