सुपौल , दिसंबर 18 -- बिहार में सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरूवार को भारी मात्रा में हेरोइन के साथ एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस ने बताया कि गुरूवार को बताया कि सूचना के आधार पर लक्षमिनियां गांव के वार्ड संख्या 11 स्थित दिलीप कामत के घर छापेमारी की। छापामारी के दौरान मौके से 55.69 ग्राम हेरोइन, दो लाख 57 हजार 910 रूपए , एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और दो मोबाइल फोन बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में दिलीप कामत और उसकी पत्नी जूली देवी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दिलीप कामत और जूली देवी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित