सुपौल , मार्च 19 -- बिहार में सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरूवार को भारी मात्रा में स्मैक बरामद करते हुए एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक शरद आर एस ने बताया कि सूचना मिली थी कि लालपट्टी गांव में एक नाबालिग लड़के के माध्यम से स्मैक बेचने का धंधा करवाया जा रहा है।इसी सूचना पर पुलिस ने जब लालपट्टी गांव के अन्तर्गत एक आटा-चक्की मिल के पास जब एक नाबालिग लड़के की तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक पोटली में से 24.41 ग्राम और 28 पुड़िया में से 4.33 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए नाबालिग लड़के को किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) के समक्ष भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित