सुपौल , फरवरी 18 -- बिहार के सुपौल जिले में 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बीरपुर ने भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद कर की है।

एसएसबी 45वीं वाहिनी के समादेष्टा गौरव सिंह ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर बीरपुर की सीमा चौकी रिफ्यूजी कॉलोनी एसएसबी एवं बिहार पुलिस के साथ संयुक्त विशेष नाका दल का गठन कर चिन्हित स्थान की घेराबंदी की गई। संयुक्त टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 199/05 के निकट निगरानी शुरू की। कुछ समय के बाद एक संदिग्ध व्यक्ति भारत से नेपाल की ओर जाता हुआ दिखाई दिया। सुरक्षा बलों ने उसे घेरकर पकड़ लिया।

श्री सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के पास से 42 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल निवासी रबी राम बिश्वकर्मा के रूप में की गयी है। बरामद ब्राउन सुगरऔर अभियुक्त को बसमतिया थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित