सुपौल , फरवरी 20 -- बिहार में सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार को एक युवती का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बैरों पंचायत के वार्ड संख्या 12 से आज एक युवती का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। मृतका की पहचान कटिहार जिले के कदमाबिंद के वार्ड संख्या 12 निवासी प्रीति कुमारी के रूप में की गयी है। प्रीति कुमारी की शादी सुपौल जिले के सदर थाने के बैरों पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी डाक्टर राज किशोर महतो से आठ महीने पूर्व में हुई थी।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात का पता लग सकेगा कि मामला हत्या या फिर आत्महत्या का है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित