सुपौल , फरवरी 21 -- बिहार में सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र से पुलिस ने कार पर लदी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप चार पहिया वाहन से ले जायी जा रही है।इस सूचना के आधार पर राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 27 के झाझा चौक के समीप वाहनों की चेकिंग शुरू की गयी। इस क्रम में पुलिस को देखते ही एक कार का चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कार की तलाशी के दौरान 840 बोतलें विदेशी शराब बरामद की गई है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रसर कारवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित