सुपौल , मार्च 18 -- बिहार में सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को आम के बगीचे से पेड़ से लटका हुआ एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर परसरमा परसौनी गांव में आम के बगीचे से पेड़ से लटका हुआ एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान विजेन्द्र प्रसाद सिंह (52) के रूप में की गयी है। वह मंगलवार से लापता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित