सुपौल , फरवरी 05 -- बिहार में सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों में पुलिस ने गुरुवार को छापामारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन और स्मैक बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के लालगंज वार्ड संख्या 11 में कामेश्वर यादव के घर की छापामारी की। छापेमारी के दौरान घर से 1275 प्रतिबंधित नशीली दवा की सुई बरामद की गयी है।इस मामले में तस्कर कामेश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में एक अन्य जगह पर हुयी छापामारी में 147 प्रतिबंधित नशीली सूई और 24 स्मैक पुड़िया बरामद किया गया है।इस मामले में दो तस्करों विवेक कुमार और शंकर कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित