सुपौल , फ़रवरी 02 -- िहार के सुपौल जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस नेसोमवार को भारी मात्रा में स्मैक और नशीली दवा बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस ने आज बताया कि जिले के सदर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में कीर्तन भवन के समीप श्रृंगार की एक दुकान में पुलिस ने छापा मारकर 17 पुड़िया स्मैक , 53 पीस सिल्वर पेपर और 28,960 रूपया जब्त किया है तथा इस मामले में दुकान मालिक राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। तस्कर राजेश कुमार सुपौल नगर परिषद के वार्ड संख्या 12 का रहने वाला है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के किशनपुर क्षेत्र में कोसी महासेतु के समीप वाहन चेकिंग के दौरान में पुलिस ने एक कार से नशीली कोरेक्स सिरप की 960 बोतलें बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान अररिया जिला निवासी मोहम्मद राकिव, मोहम्मद तैयव और संतोष ऋषिदेव के रूप में की गयी है। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित