सुपौल , दिसंबर 29 -- सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) की 45वीं वाहिनी ने बिहार पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी में कल सीमा चौकी बेनालीपट्टी पर 10.18 किलोग्राम गांजा (मारिजुआना) बरामद करने के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया|एसएसबी 45 वी वाहिनी के कमांडेंट कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम बेनालीपट्टी, सीमा स्तंभ संख्या 201 से लगभग 1 किलोमीटर भारतीय क्षेत्र के अंदर एक घर में मादक पदार्थ(गांजा) छुपा कर रखा गया है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए सहायक कमांडेंट राहुल कुमार की अगुवाई में बिहार पुलिस थाना बीरपुर के साथ संयुक्त रेड(छापेमारी) पार्टी का गठन किया गया । इस पार्टी ने संदिग्ध स्थान पर पहुँच कर घर को चारो तरफ़ से घेर लिया तथा विधि अनुसार घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान घर के अंदर से कुल 10.180 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ एवं एक महिला तस्कर की गिरफ्तारी की गई।
इस रेड पार्टी में सहायक कमांडेंट राहुल कुमार के साथ 12 अन्य एसएसबी कर्मी तथा बिहार पुलिस से उप निरीक्षक शिवम् कुमार यादव शामिल थे।
बरामद गांजा को आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत थाना बीरपुर जिला सुपौल को अग्रिम कार्रवाई हेतु सौंपा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित