सुपौल, जनवरी 28 -- बिहार में सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को स्कूल जा रही छात्रा की ट्रक से कुचल कर घटनास्थल मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया 15 वर्षीय सुलेखा कुमारी अपने पिता के साथ साईकिल से अपने विद्यालय जा रही थी, तभी गद्दी - सुखानगर मार्ग पर एक ट्रक ने साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सुलेखा ट्रक की चपेट आ गई और उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई । सुलेखा के पिता टक्कर से दूर जा गिरे और घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित