सुपौल, जनवरी 15 -- सशस्त्र सीमा बल(45वीं वाहिनी) की डी-कंपनी, सीमा चौकी कुनौली ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान मादक पदार्थ (गांजा) की बड़ी खेप जब्त की है।

इस बात की जानकारी देते हुए वाहिनी कमांडेंट गौरव सिंह ने आज बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर गठित गश्ती दल ने धारहरा-पलार क्षेत्र, सीमा स्तंभ संख्या 219/30 के समीप (भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 300 मीटर भारतीय सीमा के भीतर गश्ती के दौरान गांजा (मारिजुआना) से भरे दो बोरे, कुल वजन (54.8) किलोग्राम, बरामद किये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित