सुपौल, फरवरी 12 -- बिहार में सुपौल जिले के किशनपुर थाने के अन्तर्गत एन एच 327ए नेमनमा चौंक के समीप गुरूवार को सड़क दुघर्टना में तीन युवकों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर विपरीत दिशा से आ रही दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हुई जिन पर पांच लोग सवार थे। इस दुर्घटना के दौरान तेज रफ्तार के कारण दोनों ही चालक अपनी मोटरसाइकिलों को नियंत्रित नहीं कर पाए और दोनों ही वाहनों आपस में टकरा गये। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही ग्ई, जबकि तीसरे ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया ।

पुलिस के अनुसार तीनों ही मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और गंभीर रूप से दो घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित