सुपौल, जनवरी 12 -- बिहार में सुपौल जिले के छातापुर थाने के तिवाठी गांव में रविवार की रात मारपीट की घटना में एक महिला की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) शरथ आर. एस. ने आज बताया कि तिवाठी गांव के वार्ड 14 में रूप्ए के लेन-देन में आशीश कुमार और सत्यम कुमार के परिवारों के बीच विवाद हुआ था ।विवाद में दोनों पक्षों की ओर से लाठी और डंडे से जमकर मारपीट हुई ।इस क्रम में सत्यम को बचाने के लिए गई तीन महिलाओं में से एक 60 बर्षीय सुखिया देवी की पीटाई से घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कैली देवी और अमेरिका देवी घायल हो गई हैं ।

एसपी ने कहा कि इस घटना की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और मृतका के शव को अपने अधीनस्थ लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है, जबकि अन्य दो घायल महिलाओं को छातापुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है ।

श्री शरथ ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित