सुपौल, फरवरी 09 -- बिहार में सुपौल जिले के जिलाधिकारी ने सोमवार को राघोपुर प्रखंड कार्यालय का औंचक निरीक्षण किया और इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए ।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिलाधिकारी सावन कुमार को इस बात सूचना मिली कि राघोपुर के प्रखंड सह अंचल के कर्मचारी कार्यालय से अनुपस्थित रहते हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस सूचना के आधार पर जिलाधिकारी ने प्रखंड कार्यालय का औंचक निरीक्षण किया तो 11 में महज 02 कर्मचारी ही कार्यालय में उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने इस निरीक्षण के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को निर्देशित किया कि अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन के वेतन पर रोक लगाने और उन्हें कारणपृक्षा (कारण बताओ) सुचना भेजने का आदेश दिया है।
इसके बाद जिलाधिकारी श्री कुमार ने प्रखंड परिसर में नव निर्माणधीन प्रखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया । जिसके निर्माण में घटिया सामग्री की प्रयोग की बात सामने आई। इस संबंध में जिलाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को स्थल जांच-पड़ताल कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित