सुपौल, जनवरी 15 -- बिहार में सुपौल जिले के करजाइन थाने के मोतीपुर गांव के वार्ड संख्या 5 में बुधवार की देर रात आग लगने से तीन परिवारों के छह घर जलकर राख हो गए।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जब आग लगी तो घर के सभी सदस्य सोये हुए थे । इस बीच एक घर में आग लगी और तेज पछिया हवा के कारण आग ने देखते ही देखते इन सभी घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित