सुपौल , दिसंबर 26 -- सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) 45वीं वाहिनी की सीमा चौकी ने शुक्रवार को नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 किलोग्राम गांजा (मारिजुआना) बरामद किया है |45 वी वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बयान जारी कर कहा कि सूचना मिली थी कि ग्राम मोदीग्राम , सीमा स्तंभ संख्या 207/9 के समीप , भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 2.5 किलोमीटर भारतीय क्षेत्र के अंदर मादक पदार्थ की तस्करी होने की संभावना है । उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उप निरीक्षक हमीर सिंह भाटी की अगुवाई में नाका दल का गठन किया गया, जिसने संदिग्ध स्थान पर पहुँच कर ख़ुद को छिपाते हुए अपराधियों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की।

श्री सिंह ने बताया कि कुछ समय बीत जाने के बाद नाका दल ने देखा की 02 व्यक्ति सिर पर कुछ समान लाद कर आ रहे हैं।उनके पास आते ही नाका दल ने उन्हें चेतावनी देते हुए रुकने के लिए कहा, लेकिन तस्कर सामान फेक कर घने कोहरे तथा रात्रि का फायदा उठा कर नेपाल प्रभाग की तरफ़ भाग निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित