खेल 29 के स्थान पर संशोधित शीर्षक ठीक करते हुए )दुबई 26 सितंबर (वार्ता) भारत ने अभिषेक शर्मा (61), संजू सैमसन (39) और तिलक वर्मा ( 49 ) की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत शुक्रवार को एशिया कप के रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया।
203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उरती श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और उसने पहले ही ओवर में कुसल मेंडिस (शून्य) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कुसल परेरा ने पुथम निसंका के साथ दूसरे विकेट के लिए 127 रन जोड़े। 13वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने कुसल परेरा 32 गेंदों में 58 रन को आउट किया। इसके बाद कप्तान चरित असलंका (पांच) और कामिंडु मेंडिस तीन रन बनाकर आउट हुये। इस दौरान पुथम निसंका एक छोर थामे विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया। 20वें ओवर की पहली गेंद पर हर्षित राणा ने पथुम निसंका की पारी का अंत किया। निसंका ने 58 गेंदों में छह छक्के और सात चौकों की मदद से 107 रनों की पारी खेली। मैच की आखिरी गेंद पर दसून शानका दो रन ही बना सके और मैच सुपर ओवर में चला गया। शानका 11 गेंदों में 22 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 202 रन बनाये और मैच सुपर ओवर में चला गया।
सुपर ओवर में अर्शदीप ने बल्लेबाजी करने उतरी कुसल परेरा काे आउट कर अच्छी शुरुआत की और इसी ओवर की पांचवी गेंद पर शानका को अपना दूसरा शिकार बना लिया। ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद, बल्ले का फेस खोल कर हवाई शॉट, सीधे डीप बैकवर्ड प्वाइंट के फ़ील्डर के पास गई गेंद, कैच आउट हो गए शानका। श्रीलंका ने सुपर ओवर में रन विकेट पर दो रन बनाये।
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर तीन रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत ने एक ओवर का एलिमिनेटर जीता।
भारत की ओर से हार्दिक पांड्या, वुरण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित