मुंबई , मार्च 17 -- अभिनेत्री अदा शर्मा सिल्वर स्क्रीन पर सुपरहीरो का किरदार निभाती नजर आयेंगी।
अदा शर्मा अपने आने वाले प्रोजेक्ट में एक आलसी, भ्रष्ट और पूरी तरह से अनप्रेडिक्टेबल सुपरहीरो का किरदार निभाएँगी। पारंपरिक सुपरहीरो जहाँ दुनिया को बचाते हैं, वहीं उनका किरदार नियम तोड़ता है, झूठ बोलता है और शायद दुनिया को बचाने के बजाय उसे तबाह करना भी चाह सकता है।
हाल ही में सामने आए फर्स्ट लुक ने सोशल मीडिया पर काफी उत्साह पैदा कर दिया है। फैंस आदा के किरदार "वेल्ली" की झलक देखकर उत्साहित हैं और फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस अजीब और अनोखे कॉन्सेप्ट वाला सुपरहीरो दर्शकों को कुछ नया और मनोरंजक देने का वादा करता है।
अदा शर्मा ने हमेशा यह साबित किया है कि वे खुद को किसी एक जॉनर तक सीमित नहीं रखतीं। उन्होंने पहली बार हॉरर फिल्म 1920 से ध्यान खींचा, फिर केरला स्टोरी में इंटेंस ड्रामा दिखाया, सनफ्लावर सीज़न 2 में अपनी कॉमिक टाइमिंग दिखाई और कमांडो में हाई-ऑक्टेन एक्शन किया। वहीं बस्तर : द नक्सल स्टोरीमें उन्होंने एक गंभीर और ग्रिटी किरदार निभाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित