मुंबई , फरवरी 17 -- महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से मुलाकात की और उन्हें 28 जनवरी को हुए उस विमान हादसे की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग करते हुए औपचारिक रूप से एक पत्र सौंपा, जिसमें उनके पति अजीत पवार की जान चली गई थी।
प्रतिनिधिमंडल में सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल, हसन मुश्रीफ और उनके बड़े बेटे पार्थ पवार शामिल थे। सीबीआई जांच की मांग उस समय तेज हुई है जब कुछ दिन पहले राकांपा (शरद पवार) के नेता रोहित पवार ने सार्वजनिक रूप से अपने चाचा की मृत्यु का कारण बने इस हादसे की परिस्थितियों पर सवाल उठाए थे। 10 फरवरी को उन्होंने आरोप लगाया था कि यह त्रासदी महज एक साधारण दुर्घटना नहीं हो सकती और उन्होंने इसमें किसी साजिश की संभावना जताई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित