लखनऊ , दिसम्बर 26 -- उत्तर प्रदेश में मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह के छोटे बेटे सुजीत सिंह को उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने औपचारिक ऐलान किया है।

श्री यादव ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सुजीत सिंह घोसी क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि समाजवादी पार्टी का पूरा संगठन एकजुट होकर सुजीत सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए काम करेगा। शिवपाल यादव ने सुजीत सिंह को कर्मठ, जिम्मेदार और जनता से जुड़ा युवा नेता बताते हुए कहा कि पार्टी का पूर्ण समर्थन उनके साथ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित