धर्मशाला , मार्च 14 -- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के लुथान में लगभग 92.33 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बन रहे 'मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सुख आश्रय परिसर' के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये कि यह परियोजना निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी हो जाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित