कलबुर्गी , अप्रैल 22 -- उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन बुधवार को कर्नाटक पहुंचे। यहां पहुंचने पर राज्यपाल थावरचंद गहलोत और वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण मंत्री ईश्वर खंड्रे ने उनका स्वागत किया।
अपनी इस यात्रा के दौरान उप राष्ट्रपति भालकी स्थित श्री चन्नाबसवाश्रम में हिरेमठ संस्थान के डॉ. बसवलिंग पट्टादेवरु महास्वामीजी के अमृत महोत्सव समारोह का उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद, श्री राधाकृष्णन कलबुर्गी में कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित