सीहोर , अप्रैल 18 -- मध्यप्रदेश के सीहोर जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कोली मोहल्ले में शराब के नशे में एक युवक ने अपने ही पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी सोनू शाक्य (30) देर रात शराब के नशे में घर पहुंचा और परिजनों से विवाद करने लगा। इसी दौरान पिता सुभाष शाक्य (60) द्वारा समझाने पर वह आक्रोशित हो गया और मारपीट शुरू कर दी।
बताया गया है कि आरोपी ने पिता पर लात-घूंसों से हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित