रांची , मार्च 20 -- झारखंड के सीसीएल जन आरोग्य केन्द्र गांधीनगर, रांची के द्वारा नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन आज एदलहातु बस्ती, राँची में किया गया।
इस शिविर में विशेषज्ञों डॉक्टरो ने 157 लोगों की नि:शुल्क जाँच की और डॉक्टरी सलाह दिया। शिविर में विशेषकर हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन एवं सभी बीमारियों का नि:शुल्क जाँच किया गया और सभी को नि:शुल्क दवा भी दिया गया।
ज्ञातव्य हो कि सीसीएल द्वारा नियमित तौर पर अपने हितधारकों के विभिन्न बीमारियों के उपचार से सम्बंधित इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता है जिससे हितधारकों को गुणवत्तापूर्वक चिकित्सा मिल सके।
शिविर के सफल आयोजन में डॉ भरत सिंह सीएमओ इंचार्ज गांधीनगर, डॉ प्रीति तिग्गा, सी एम ओ, सी एस आर, इंचार्ज, डॉ अनिता होरो, डॉ आशिमा तिग्गा, डॉ स्वाति, डॉ शिखा, डॉ शिल्पी झा, डॉ मेघा, मुन्ना कुमार सिंह, एवम सभी पारा मेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित