हैदराबाद , अप्रैल 28 -- तेलंगाना सरकार ने मंगलवार को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सी.वी. आनंद को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है।

मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव के जारी सरकारी आदेश के अनुसार, 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी आनंद को उनके वर्तमान पद 'सरकार के विशेष मुख्य सचिव (गृह विभाग)' से स्थानांतरित कर इस पद पर तैनात किया गया है।

यह नियुक्ति संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के दिशा-निर्देशों और 11 मार्च को नयी दिल्ली में हुई 'इम्पैनलमेंट कमेटी' की बैठक की सिफारिशों के आधार पर की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित