भरतपुर , अप्रैल 01 -- राजस्थान में भरतपुर के अटलबंध थाना क्षेत्र में बी नारायण गेट के बाहर एक खुले सीवर टैंक में बुधवार दोपहर मिले अज्ञात के शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव के मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव सीवर टैंक से बाहर निकलवाकर आरबीएम अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।
सूत्रों ने बताया कि मृतक किसी हादसे का शिकार हुआ या किसी साजिश का है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस अनुसंधान के बाद ही हो पाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित