नयी दिल्ली , दिसंबर 18 -- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सीरीफोर्ट सभागार में 21 दिसंबर को पहला भगवद्गीता राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।

आचार्य डॉ. सुधीर उपाध्याय ने यहां प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गीता परिचय अभियान की ओर से आयोजित सम्मेलन में देशभर से लगभग 1600 लोग भाग लेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं और बुजुर्गों को भगवद्गीता के माध्यम से जीवन के उद्देश्य और सही दिशा को समझने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल धार्मिक शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि गीता को जीवन प्रबंधन और सकारात्मक सोच का व्यावहारिक मार्गदर्शक मानता है। खासतौर पर शिक्षित युवाओं और आईटी पेशेवरों को यह अभियान जीवन में संतुलन, शांति और सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित