नयी दिल्ली , अप्रैल 02 -- मध्य प्रदेश के भोपाल में केंद्रीय जांच ब्यूरो की एक विशेष अदालत ने बैंक धोखाधड़ी के मामले में बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) के पूर्व वरिष्ठ शाखा प्रबंधक और उसके सहयाेगी को सात साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

अदालत ने जेल की सजा सुनाते हुए दोनों आरोपियों-पीयूष चतुर्वेदी (जो उस समय बीओआई की मिसरोद शाखा, भोपाल के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक थे) और मोहन सिंह सोलंकी (एक निजी व्यक्ति) पर 60,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

सीबीआई ने 2016 में बीओआई के क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल के तत्कालीन उप क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा दायर एक लिखित शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया था। आरोप था कि पीयूष चतुर्वेदी ने धोखाधड़ी और बेईमानी से 'विजन कम्प्यूटर' के नाम पर 27 लाख रुपये का सावधि ऋण मंजूर किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित