कोंडागांव , दिसंबर 26 -- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सी.पी.आई.) जिला परिषद कोंडागांव द्वारा पार्टी का 100वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम चिखलपुटी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सीपीआई एवं संघर्ष के प्रतीक हंसिया-हथौड़ा अंकित लाल झंडा फहराकर की गई, जिसे "लाल सलाम" के गगनभेदी नारों के बीच सम्मानपूर्वक फहराया गया।
इस कार्यक्रम में राज्य परिषद सदस्य कामरेड तिलक, जिला सचिव कामरेड शैलेष, सहायक सचिव द्वय जयप्रकाश और दिनेश सहित सोमारु, बिसम्बर, सरादू, दुबेश, रामसिंह, अनुराधा समेत विभिन्न गांवों से आए कम्युनिस्ट साथी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना 26 दिसंबर 1925 को कानपुर में हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित