सीतापुर , अप्रैल 03 -- उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के थाना मछरेहटा अंतर्गत मछरेहटा कस्बे में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता का फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि परिजन उसे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरेहटा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार शाम को जा बताया की सुनीता (28) ने पारिवारिक कलह के कारण फांसी लगाकर अपनी जान दे दी । उसके मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित