धमतरी , दिसंबर 17 -- छत्तीसगढ़ के सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर इलाके में स्थित घोट बेड़ा क्षेत्र में झाड़ियों और पेड़ों की अवैध कटाई करते हुए 53 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने आरोपियों के कब्जे से 53 कुल्हाड़ियां भी जब्त की हैं।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए सभी आरोपी कोंडागांव जिले के निवासी हैं और वे वन भूमि पर अवैध कब्जा करने की नीयत से वहां पहुंचे थे। गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने समय रहते इलाके की घेराबंदी की और आरोपियों को रंगे हाथ दबोच लिया जिससे संरक्षित वन क्षेत्र को होने वाला बड़ा नुकसान टल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित