हैदराबाद , दिसंबर 11 -- प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान शनिवार को वायु सेना अकादमी, डुंडीगल में संयुक्त दीक्षांत परेड की समीक्षा करेंगे।

समारोह के दौरान पास होने वाले प्रशिक्षुओं को कमीशन दिया जायेगा। वायु सेना के फ्लाइट कैडेट्स भारतीय नौसेना और तटरक्षक के अधिकारियों और सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ वियतनाम के प्रशिक्षुओं को विंग्स और ब्रेवेट्स भी प्रदान किए जाएंगे।

फ्लाइंग ब्रांच का वह फ्लाइट कैडेट जो मेरिट ऑर्डर में पहले स्थान पर रहेगा, उसे प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पट्टिका और नवानगर स्वॉर्ड ऑफ ऑनर मिलेगा और वह परेड का नेतृत्व करेगा। नेविगेशन और ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच के टॉपर्स को भी राष्ट्रपति पट्टिकाएं प्रदान की जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित