चेन्नई , मार्च 24 -- केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) और केंद्रीय उत्पाद शुल्क ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में स्वतंत्र और निष्पक्ष विधानसभा चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए दिन रात निगरानी प्रक्रिया शुरु की है।
पुड्डुचेरी में नौ अप्रैल तथा तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होंगे। विभाग ने प्रलोभनों के वितरण को रोकने और चुनावी मानदंडों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न उपाय शुरू किए हैं, जिनमें लगातारकार्यरत केंद्रीय नियंत्रण कक्ष की स्थापना, नोडल अधिकारियों का नामांकन, उड़न दस्ता और स्थिर निगरानी टीमों को सक्रिय करना, और रणनीतिक राजमार्ग अवरोधन शामिल हैं।
मंगलवार को यहां एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि चेन्नई में एक समर्पित केंद्रीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह सुविधा चुनाव से संबंधित गतिविधियों की निगरानी करने, जनता से जानकारी प्राप्त करने और त्वरित प्रतिक्रिया कार्यों का समन्वय करने के लिए चौबीसों घंटे काम करेगी। कोई भी जानकारी साझा करने के इच्छुक लोग मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर: 9498343622; लैंडलाइन: 044-26142870 और ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि सभी कार्यकारी आयुक्त कार्यालयों में विशेष नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है, जो प्रवर्तन गतिविधियों की देखरेख करेंगे, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय का प्रबंधन करेंगे और जनता की शिकायतों को दखेंगे।
विज्ञप्ति के अनुसार प्रलोभनों के बड़े पैमाने पर वितरण को रोकने के लिए, सभी अधिकार क्षेत्रों में उड़न दस्ते तैनात की किए गए है जो सड़कों पर जांच और वाहनों का निरीक्षण करेंगे, साथ ही सामाजिक स्थलों/मैरिज हॉल पर भी नज़र रखेंगी। वहीं स्थिर निगरानी टीमें गोदामों और भंडारों की निगरानी कर रही हैं, ताकि ऐसी वस्तुओं के जमावड़े को रोका जा सके जिनका उपयोग मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित